मथुरा। निषाद जंयती के अवसर पर जनपद के निशादों के सबसे बड़े ग्राम दामोदरपुरा में वृहद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य एडवोकेट थे। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मंत्री लक्ष्मी रमण आचार्य द्वार स्थित निषाद राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वहां उपस्थित ग्रामीण वासियों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि जंयती के अवसर पर हम सभी यह संकल्प करें कि हम मनवीय मूल्यों का पालन करते हुए परस्पर सदभाव की भावना समाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होनंे निषाद राज को ईश्वरीय स्वरूप बाताते हुए कहा कि निषाद राज की मानवता के प्रति समर्पण ही मानवता के लिए पवित्र संदेश है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेन्द्र ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान सिंह, गोपी दीवान, विमल यादव, लाला प्रधान, हरि निषाद, विजय निशाद, अर्जुन सिंह तोमर, सुमेरा, रघुवीरा, महेश पथवारी, सुभाष निषाद डोरी लाल, विष्णु पंडित, अशोक निशाद, लोेकेश, विजेन्द्र धनगर, अंकित आदि उपस्थित थे।





