दावाः आत्महत्या नहीं असावधानी के चलते हुई निमित की मौत

मथुरा।  फाइनेंस निमित सचदेवा की मौत के मामले में आज नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने निमित सचदेवा द्वारा आत्महत्या किए जाने से साफ इंकार किया है। मृतक के भाई के अनुसार यह घटना असावधानीवश हुई है। 

विदित हो कि केासीकलां क्षेत्र में बीते देरशाम सोमवार को दिल्ली निवासी निमित सचदेवा की टेªन से कटकर मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। फाइनेंसर की आॅडी कार भी हाइवे किनारे लावारिश हालत में खड़ी मिली थी। माना जा रहा था कि व्यापार में करोड़ों का घाटा होने के कारण तगादों से परेशान होकर निमित सचदेवा ने आत्महत्या की है, मगर मंगलवार आज इस घटना में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने दावा किया है कि मृतक निमित ने आत्महत्या नहीं थी जिससे निमित आत्महत्या करते। उनका कहना है यह मात्र असावधानीवश हुई दुर्घटना है। निमित बात करते समय अचानक टैªक पर चले गये, जहां वह लापरवाही के चलते टेªन हादसे का शिकार हो गए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti