दिन दहाडे़ व्यापारी से हुई हजारों की लूट

मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी को व्यापार करने जाते समय हजारों की नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीडि़त व्यापारी ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में कराई है। दिन दहाडे“ हुई लूट से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना शेरगढ के नौहझील रोड पर कस्बे का मुस्लिम बस्ती निवासी मौहम्मद उमर पुत्र बाबुद्दीन गांवों में व्यापार करने जा रहा था तभी तीन मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी का रास्ता रोक लिया और तमंचा दिखाकर व्यापारी से 30 हजार 200 रू की नगदी लूट ली। व्यापारी लूट जाने के बाद अपने घर पहुंचा और उसने अपनी आपबीती घटना से अपने घरवालों से अवगत कराया। घटना सुनने के बाद पीडि़त और परिजन थाना शेरगढ़ पहुंचे और पीडि़त मौहम्मद उमर पुत्र बाबुद्दीन ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti