
ग्ंागा के साथ यमुना शुद्धिकरण को भी जोड़े सरकार- जयकृष्ण दास
मथुरा। यमुना रक्षक दल की गौ घाट स्थित कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में यमुना प्रदूषण की हकीकत मोदी सरकार को रूबरू कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास ने कहा कि पिछले कई दिनों से गंगा प्रदूषण को लेकर केन्द्र सरकार के कई बयान आ चुके हैं अभी सरकार में यमुना का कोई जिक्र नहीं है जबकि यमुना शुद्धीकरण बिना गंगा शुद्धि असम्भव है। क्योंकि संगम में यही गंदी यमुना गंगा में जाकर मिलती है। सांसद मथुरा हेमा मालिनी व मोदी मथुरा के मंच से यमुना प्रदूषण मुक्ति का वादा कर चुके हैं इसलिए यमुना भक्तों द्वारा सरकार से यह अपील की है कि सरकार गंगा के साथ साथ यमुना शुद्धिकरण को भी प्राथमिकता दे। गंगा यमुना देश की प्रमुख धार्मिक नदियां है और दोे बहनों की तरह है। बैठक में निर्णीत हुआ कि सरकार को यमुना की हकीकत से रूबरू कराने के लिए मोटर साइकिल रैली के साथ कार्यकर्ता मथुरा से हरियाणा के हथिनी कुण्ड बांध तक जाएंगे एवं करीब 500 बोतल जल विश्राम घाट से व इतनी ही बोतल हथिनी कुण्ड से भरकर दिल्ली जाकर दोनों स्थानों का यमुना जल सांसदों व मंत्रियों को भेंट किया जाएगा ताकि हकीकत सामने आ सके। प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना पंचायत का आयोजन चैक बाजार स्थित गांधी पार्क में किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा, बाइक रैली व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत तैयारी की जायेगी। महासचिव ने कहा कि इसके लिये ब्रजवासियों को जोड़ा जा रहा है। उपाध्यक्ष राकेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशोक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि गंगा के साथ सरकार यमुना के लिये भी प्राथमिकता से कार्य करें। इस मौके पर राजकुमार मामा, अब्दुल जब्बार, सीता अग्रवाल, आरपी सिंह, सोहन लाल आचार्य, विशन स्वरूप, नेत्रपाल सिंह, रामबाबू, आकाश चैहान, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, शरद वर्मा, त्रिलोकी व्यास आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted