कोसी में उमड़ा यमुना भक्तों का समुद्र, आज दिल्ली की ओर बढेगी यमुना भक्तों की सुनामी
यमुना की अविरलता के लिये अब ब्रजवासियों को सरकारी को दी गई समय समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है। दिल्ली की ओर बढने के लिये ब्रजवासी और यमुना भक्त आतुर है। 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा से एक दिन पूर्व 14 मार्च को कोसीकलाँ के हिन्दू इण्टर काॅलेज में यमुना मुक्तिकरण को लेकर महापंचायत की गई। जिसमें हजारों की संख्या में साधु-सन्तों, किसानों, ब्रजवासियों, एवं यमुना भक्तों ने भाग लिया। यमुना महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में प्रमुख साधु- सन्तों द्वारा भाग लिया गया। महापंचायत में उपस्थित सैकडों पूज्य साधु- सन्त, महामण्डलेश्वर द्वारा महापंचायत के मंच से हुंकार भरते हुये कहा कि अब की बार शुद्ध यमुना की धार। यमुना महापंचायत के सभी सन्तों, किसानों ब्रजवासियों ने ऐलान करते हुये कहा कि सरकार से आशा तो करते है मगर अबकी बार बिना यमुना लिये दिल्ली से नहीं लौटेगें।
महापंचायत की शुरूआत गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज और महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे चतुः सम्प्रदाय के श्री महन्त फुलडोल बिहारी दास जी महाराज द्वारा यमुना माँ की स्तुति और दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। महापंचयात की शुरूआत करते हुये संचालन कर्ता भागवत व्यास मृदुलकान्त शास्त्री ने प्रख्यात भागवताचार्य देवकी नन्दन ठाकुर जी को प्रथम वक्ता के रूप में आमन्त्रित किया। अपने सम्बोधन में श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी ने कहा जिस प्रकार विश्वामित्र आदि ऋषियों के यज्ञादि की रक्षा के लिये राम -लक्ष्मण को जाना पड़ा आज उसी प्रकार अपनी यमुना मैया की रक्षा के लिये समस्त ब्रजवासियों, साधु-सन्तों एवं देश विदेश के यमुना भक्तों को दिल्ली कूच करना पड़ रहा है।
आन्दोलन के प्रणेता विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि जल्द ही आप को सफलता की बधाई देने आयेगें। इस बार आन्दोलन का नेतृत्व सच्चे यमुना भक्त और ब्रजवासियों के हाथ में है। इसलिये यमुना जी अपने अविरल और निर्मल स्वरूप के साथ शीघ्र ही ब्रज में पधारेगी। इसी के साथ बाबा ने यह भी कहा कि यमुना जी के आने तक यह आन्दोलन जारी रहेगा।
श्री गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी मैनीफेस्टों में गंगा सफाई को सम्मिलित किया था उसके बाद साधु-सन्तों, ब्रजवासियों एवं यमुना भक्तों के मांग पर उन्होने यमुना सफाई की भी हाँमी भरी परन्तु ब्रजवासियों स ेअब और अधिक इन्तजार है। हम सरकार का विरोध नहीं कर रहे परन्तु उस पर यमुना को मुक्त और शुद्ध करने के लिये ँमी भरी परन्तु ब्रजवासियों स ेअब और अधिक इन्तजार है। हम सरकार का विरोध नहीं कर रहे परन्तु उस पर यमुना को मुक्त और शुद्ध करने के लिये प्रेरित कर रहे कि वह यमुना भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये यमुना जल्द मुक्त करें।
आर्ट आॅफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी ने यमुना की दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि वह अपने समस्त अनुयायियों के साथ अभियान के पूर्ण रूप से साथ है। उन्होने सरकार से 6 माह के भीतर यमुना को शुद्ध करने की मांग की। उन्होने साथ ही श्री रमेश बाबा महाराज को भरोसाा दिलाया कि उनका आन्दोलन सफल होगा।
आंतक विरोधी दस्ता के प्रमुख श्री मनिन्दर विट्टा जी ने कहा कि आप सभी के उत्साह और उमंग को देख बडी प्रसन्नता हो रही हैं। यमुना जैसी धार्मिक और सांस्कृतिक ़नदी के लिये किया जा रहा आन्दोलन बिलकुल सही है और मैं इस आन्दोलन के पूरी तरह साथ हूँ।
सुदर्शन चैनल के चीफ सुरेश चैहान ने कहा जहाँ यमुना है वहाँ कृष्ण है जहाँ कृष्ण है वहाँ सुदर्शन है। इसलिये यमुना के लिये जा रहे इस आन्दोलन में सुदर्शन चैनल 24 घंटे अपनी सेवा देगा।
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिह ने हुकार भरते हुये कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती भारतीय किसान यूनियन भानू का एक भी कार्यकर्ता दिल्ली से वापस नहीं लौटेगे। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि अभी भारतीय किसान यूनियन भानू के कई हजार और कार्यकर्ता और आयेगें। इस बार आन्दोल निर्णायक होगा। अब की बार यमुना की धार का नारा हम सत्य सिद्ध करके ही रहेगे।
गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर डाॅ श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज ने कहा कि चतुर्वेदी समाज यमुना पुत्र होने के नाते अन्तिम सांस तक यमुना के लिये संघर्ष करेंगा।
प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री संजीवकृष्ण ठाकुर जी ने उन्होने ब्रजवासियों से अपील की ब्रजवासियों अब नहीं निकलोगे तो कब निकलोंगे। यह निर्णायक आन्दोलन है और इस आन्दोलन में हम सभी को पूर्ण शक्ति लगा देनी है। आज इस मंच पर एक ही उद्देश्य के लिये सभी पूज्यनीय संतो, राजनैतिक व्यक्तियों और गणमान्य लोगो देख प्रसन्नता हो रही है। इस बार हमें भगवन कृपा और सन्तों के आर्शीवाद से सफलता मिलेगी।
उ0प्र0 के पूर्व कृषि मंत्री चै. लक्ष्मी नारायण, छाता क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह एवं योगेश द्विवेदी ने यमुना जी के इस आन्दोलन में हम पूर्ण रूप से साथ है और हम अपने समर्थकों से साथ उपस्थित रहेंगें।
महामण्डलेश्वर श्री चित्प्रकाशानन्द जी, महामण्डलेश्वर श्री नवल गिरी जी महाराज, महन्त श्री प्रह्लाद दास जी महाराज ने कहा कि यमुना महारानी श्री कृष्ण की चतुर्थ पटरानी है और आज उनकी ही कृपा से हम सभी उनकी सेवा के लिये एकत्रित हुये। यदि उनकी कृपा रही तो हम सभी अपने उद्देश्य में अवश्य सफलता प्राप्त करेगें।
पूज्य श्री हरिबोल बाबा, श्री आदित्या नन्द जी महाराज , श्री गौर गोपाल दास जी, पूज्य श्री देवस्वरूपा नन्द जी, श्री बद्रीश जी महाराज, श्री रामस्वरूप ब्रह्मचारी, श्री बृजबिहारी दास जी महाराज ने कहा कि किसानो और ब्रजवासियों के इस जनसमूह को देख लघु कुम्भ के जैसा नजारा लग रहा है।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराम सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेशमपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेन्द्र शास्त्री, उपाध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार उर्फ राजू भैया, सुरेन्द्र प्रधान, आदि उपस्थित रहे।






Related Items
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted