दिल्ली के कालिका मन्दिर में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक आन्दोलन के लिये जुड़े हजारो लोग

दिल्ली के कालिका मन्दिर में महन्त सुरेन्द्र नाथ के नेतृत्व में तथा यमुना रक्षक दल दिल्ली ़प्रदेश की अध्यक्षता मे बैठक की गयी जिसमें 11 मार्च 2015 को यमुना बचाओ की पदयात्रा का आह्वान किया गया। 11 मार्च 2015 को मथुरा से दिल्ली तक निकाली जा रही यमुना शुद्धिकरण की पदयात्रा से पूर्व आगामी एक फरवरी को जन्तर-मंतर पर यमुना सफाई व सरकार को चेतावनी हेतु एकदिवसीय धरना दिया जायेगा। धरने में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होंगें। इस अवसर पर यमुना आन्दोलन को तेज गति देने लिये ‘लोक सव्च्छ‘ नामक अखबार का विमोचन किया गया। पूर्व में यमुना रक्षक दल से जलसंसाधन मंत्री उमा भारती से रेनुका, किसाउ, लखवार व्यास तीनों जलाशयों की योजना पर समझौता हुआ था। आशा है कि सरकार इस बयान पर काम करेगी।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि 278 वार्ड तथा 70 विधानसभा क्षेत्रों मे एक फरवरी से पूर्व संगठन तैयार कर लिया जायेगा।

बैठक में राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय सचिव कंवर राजेश सिंह, भोंगेन्द्र यादव, भूपेन्द्र सिंह, अशोक यादव, गौरव शर्मा, सियाराम यादव, गिरिवर सिंह, मिथलेश सिह, राजा मंशूरी, मिशार, शिवकुमार प्रेमी, विमल कुमार, आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login