दिल्ली में उ0प्र0 जलसंसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मिला यमुना रक्षक दल का प्रतिनिधि मंडल

आज दिनांक 21 मई को दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में उत्तर प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव नदियों के विषय में बैठक में भाग लेने आये थे बैठक में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं  यमुना रक्षक दल का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल था। बैठक में उन्होने पूर्व में यमुना रक्षक दल के साथ किये मांगों की चर्चा की। मंत्री जी ने कहा कि यमुना रक्षक दल के मांग पर ही मथुरा में सामानान्तर नाला का निमार्ण कार्य शुरू होने जा रहा है एवं आपके मांग पर ही 300 क्यूसेक जल छोड़ रहें हैं तथा 200 क्यूसेक जल और छोड़ेगें। उन्होने कहा कि शीघ्र ही यमुना रक्षक दल के साथ बैठक कर  आगे और बात करेंगे उन्होने हथिनी कुण्ड से छुड़वाने की बात पर समर्थन किया और कहा कि मैं 300 क्यूसेक गंगाजल छोड़ रहा हँू। यमुना रक्षक दल ने 300 क्यूसेक जल छोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। 

बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय स्चिव आर.पी. सिंह, राष्ट्रीय सचिव ठा. मुकेश सिंह, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti