दिल्ली समेत उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर समेत पूर्वी-उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, झटकों से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

दिल्ली, गाजियाबाद, वाराणसी, गया, रांची और कोलकाता, विशाखापट्टनम जैसे शहरों में झटके लगातार कई सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 40 सेकेंड तक रूक-रूक कर आते रहे, इस कारण लोग दहशत में रहे।

 

सूत्रों के आनूसार 5.38 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र ओडिशा के पारादीप समुद्र तट से 250 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में आए लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।

 

वहीं बिहार में पटना, गया, झारखंड में रांची, जमशेदपुर में लोगों ने झटके महसूस किए। कोलकाता शहर में इसका असर काफी देर तक रहा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti