दीन-दुखियों की सेवा में ही नारायण सेवाः चै बाबूलाल

समाज के अंत और शिखर के गठजोड़ से बनेगा सशक्त समाज

दीनदयाल धामः एकात्ममानववाद के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल ने दीन-दुखियों की सेवा को ही नारायण की सेवा बताते हुए समाज से सेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा, दीन-दुखियों की सेवा के प्रति समाज के साधन-संपन्न लोगों को और उदार होना होगा। 

प्ंा. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के पूर्व दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चै. बाबूलाल ने सेवा के भाव को सर्वोपरि बताते हुए हर सहयोग का भरोसा दिया। र्कायक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने लधुता से प्रभुता तक का उदाहरण दिया, तो दीनदयाल उपाध्याय की सोच और सेवा का भाव व्यक्त करते हुए असहाय को सहारा देने के लिए किए जाने वाले काम का महत्व बताया। स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशन लाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की ग्राम स्वाबलंबन की सोच को समाज हित में बताते हुए कहा, समाज के अंत पर विराजमान मानव के उत्थान और समाज के शिखर पर बैठे लोगों के झुकने पर बनने वाले गठजोड़ से समाज का भला होगा। 

स्माज सेवा को अग्रणी कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने हर समय दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प लेते हुए संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कामों की चर्चा करते हुए वंचितों के सहयोग के लिए उदार मन लोगों से आगे आने का आह्वान किया। 

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यापर्ण करके की। संचालन करते हुए स्मृति महोत्सव सतिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने दीनदयाल धाम में संचालित सेवा के कार्यों से परिचित कराया। अतिथियों का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह तरकर, जन शिक्षा समति के प्रदेश निरीक्षक गोपी नाथ अग्निहोत्री, मनीष गुप्ता और नारायण पाठक और महेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम संयोजक नवीन मित्तल ने आभार जताते हुए ऐसे ही सेवा के भाव भरे कार्यक्रम सदैव संचालित किए जाने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में डाॅ. रमेशपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा ब्रज प्रदेश के मंत्री हरनेश गौतम, राजवीर सिंह, निरंजनजी, अजय कुमार, सतीश पचैरी, भीकम चंद दुबे आदि मौजूद रहे।  

--------------------

दीनदयाल धाम में बिखरी निशक्तजनों के चेहरों पर मुस्कान 

दीनदयाल धामः अंत्योदय के चेहरे पर मंगलवार को उसके उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में मुस्कान बिखेरी गई। शरीर और अन्य अंगों से लाचार मानव को सशक्त बनाया गया। जीवन को चलायमान रखने वाले उनकरण देकर शारीरिक मजबूती प्रदान की गई। 

दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टाई साइकिल, कैलीपर्स और कृत्रिम पैर के अलावा व्हील चेयर आदि वितरित करके विकलांग और निशक्तजनों से रोजी- रोजगार पाने को दिशा में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति और कल्याणं करोति मथुरा के साथ डाॅ. केएल गर्ग मेमोरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल और विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम के साथ स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल, अशोक कुमार टैंटीवाल, सुनील शर्मा, नवीन मित्तल, कारिंदा सिंह, मनीष गुप्ता, महीपाल सिंह, महेश दीक्षित आदि ने 67 शारीरिक अक्षम, विकलांग और निशक्तजनों को टाईसाइकिलें, कैलीपर्स, वैशाखी, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर आदि उपकरण भेंट किए। इस मौके पर स्मारक समिति के उपाध्यक्ष बांकेबिहारी माहेश्वरी, प्रचार मंत्री श्रवण मिश्र, आरके वर्मा, रामसनेही, अर्जुन सिंह मीना, सुदर्शन बेहरा, शिवांग आदि ने सहयोग किया। 

----------------

श्रद्धांजलि सभा और बौद्धिक विकास प्रतियोगिता आज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आएंगे

दीनदयाल धामः पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली में श्रद्धांजलि सभा होगी, तो छात्रों के बौद्धिक विकास से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने बताया, अंत्योदय के उपासक पं. दीनदयालजी के बलिदान दिवस पर बुधवार सुबह सेवा केंद्र परिसर स्थित मधुकर सभागार में सुबह दस बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और 11 बजे से भाषण प्रतियोगिता को आयोजन होगा। उन्होंने बताया, दोपहर सवा बजे से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मानव संसाघन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव कुमार वालियान पं. दीनदयाल उपाध्याय को भावाजंलि अर्पित करेंगे। स्मारक समिति ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है। 

----------------------

चित्र परिचयः दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, स्मारक समिति के पदाधिकारी और अन्य। 

चित्र परिचयः पंत्र दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में निशक्तजनों को टाईसाइकिल वितरित करते फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, स्मारक समिति के पदाधिकारी और अन्य। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti