मथुरा । एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव के अवसर पर नगला चंद्रभान (फरह) में 28 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आयेंगे। इस सम्बंध में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हनुमान बाटिका पर जिला प्रभारी रघुराज सिंह की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा की अमित शाह की सभा को हम सबको ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटना होगा। यह रैली कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेगी। आगामी विधानसभा में भी इसका लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने सभी जिला पदाधिकारियो को रैली में जी जान से जुटने का अपील की व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, ओमप्रकाश सिंह, श्याम प्रधान, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, कारिंदा सिंह, डॉक्टर मोहिनी शर्मा, जगपाल सिंह, भगवत रुहेला, सार्थक चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, गंभीर गुजर, लकी कमल, अनिल चैधरी, सिद्धार्थ लोधी, भूपेन्द्र चैधरी, तरुण सेठ, संजय दीक्षित, नगेन्द्र सिकरवार, राजवीर सिंह, मनीषा गुप्ता, संजय शर्मा, योगेश आवा, ज्ञानेन्द्र राणा, ऋषिराज सिंह आदि मौजूद थे।





