
दीनदयाल धामः एकात्ममानव वाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में आठ फरवरी को सेवा का विशाल मेला आयोजित होगा। निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में एसएन मेडीकल काॅलेज आगरा समेत मथुरा और आगरा के डाॅक्टर मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में बीमारों की जांच और दवाओं का वितरण होगा। व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारियां रविवार को कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
दीनदयाल उपाध्याय शरद मल्होत्रा छात्रावास में आयोजित बैठक में स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल ने बताया, धाम में आठ फरवरी को श्रभ्जी बाबा चिकित्सा संस्थान मथुरा के सहयोग से सुबह नौ बजे से जुड़ने वाले स्वास्थ्य सेवा शिविर में डाॅक्टर नाक, कान, गला और हड्डी की जांच करेंगे, जबकि महिला और बालकों की जांच के लिए भी डाॅक्टरों का दल यहां आएगा।
मेला समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने सेवा शिविर में आने वाले मरीज और डाॅक्टरों के लिए कार्यकर्ताओं को इंतजामों की जिम्मेदारियां तय की। उन्होंने कहा, निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का गांव-गांव प्रचार किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लाभ उठा सकें। बैठक में महीपाल सिंह, राजदर्शन पचैरी, हरीशंकर पाठक, भीकम चंद दुबे आदि ने विचार रखे। संचालन महेश जी ने किया। इस मौके पर भुवनेश आर्य, नारायन पाठक, सतीश पचैरी, नरेन्द्र पाल सिंह तोमर, अमित सिंघल, मुकश सिंह, हरीश गंगवार आदि मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते स्मरक समिति के पदाधिकारी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS