
गोवर्धन। भले ही दीपावली के दीपोत्सव पर्व के समापन को तीन दिन हो चुके हैं लेकिन दीपदान की परंपरा अभी तक जारी है। इसी क्रम में रविवार की देर रात्रि गुजरात से आये श्रीकृष्ण भक्तों ने पूज्य पाद गोस्वामी पंकज बाबा गोकुल वालों की सानिध्यता में दीपदान पर्व मनाया। इस मौके पर तलहटी के राधाकुण्ड और श्याम कुण्ड के संगम पर पांच हजार दीपदान कर मनौती मांगी। कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज बाबा गोकुल वालों ने दीपदान कर किया। इसके बाद सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक रूप से दीपदान किया। दीपदान महोत्सव में पुरोहित सेवा समिति के अध्यक्ष राम पुरोहित ने बताया कि राधाकुण्ड और श्याम कुण्ड के संगम में सभी देवी देवताओं का तीर्थ समाहित है। यहां दीपदान करना सबसे ज्यादा पुण्यप्रद माना जाता है। अहोई अष्टमी पर्व से अनवरत रूप से कार्तिक नियम सेवा के चलते यहां दीपदान किया जा रहा है। भोर में जहां राधाकुण्ड में स्नान व आचमन करने का महत्व है तो वहीं रात्रि में दीपदान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर मैहौल भाई, मंसुक भाई, विवेक, ब्रजराज, अनिल भाई, आनन्द, सोनल भाई आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS