मथुरा। 68वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के लिए मथुरा से दिल्ली गए निरंकारी श्रद्धालु निरंकारी बाबा हरदेवसिंह महाराज के ‘दीवार रहित विश्व’ का संकल्प लेकर लौट आये।
मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि दिल्ली में हुए समागम में जिला संयोजक हरविंद्र कुमार के नेतृत्व में सैंकडों स्थानीय श्रद्धालु भक्तों ने महाराज का पावन आशीर्वचन प्राप्त किया। तीन दिवसीय समागम के आध्यात्मिक सत्संग में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने भक्तों को मानव को मानव के करीब लाने वाला पुल बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज संसार में नफरतए ईर्ष्या तथा असहनशीलता का वातावरण बना हुआ है। जाति-धर्म, भाषाएं प्रान्त तथा संस्कृति के आधार पर दीवारें
खड़ी की जा रही है। मानव को मानव से दूर किया जा रहा है। हमें इन दीवारों को गिरा कर प्रेम तथा सहनशीलता के पुल बनाना होगा, इसके लिए ब्रह्मज्ञान एक महान साधन बन सकता है।





