दुकान पर पथराव करने वाले दो दर्जन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र के डैम्पीयर नगर में नामजदों द्वारा दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ करने के मामलें में दो दर्जन लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली में माधव पुलकित प्रसाद पुत्र स्व. राजेन्द्र गुप्ता निवासी डेम्पीयर नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रिस पुत्र राकेश कुमार निवासी चन्दनवन फेस-2 भार्गव स्कूल के पास मथुरा ने अपने दो दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान पर हमला कर दिया जिससें दुकान पर रखा सौकेस, फ्रिज काउन्टर आदि सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया व जान लेवा हमला कर गाली गलोज कर जान से मारने की धामकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने माला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti