मथुरा। अज्ञात चोर अलग अलग स्थानो से स्थापित दुकानो के ताले तोडक़र लाखो का सामान व नगदी चुरा ले गये।
कस्बा नौहझील निवासी भीकम चंद पुत्र कढेरमल कस्बे में ही दुकान करते है। अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोडक़र दुकान में से करीब दो लाख रूपये का सामान व साढे 13 हजार रूपये चुरा ले गया। पीडि़त दुकान स्वामी ने घटना की रिपोर्ट थाना नौहझील में दर्ज करा दी है।
इधर, थाना गोविन्द नगर के अंतर्गत शिव आश्रम स्थित राजू गुप्ता पुत्र दिनेश चंद गुप्ता निवासी आर्य समाज मार्ग अंतापाड़ा की दुकान का ताला तोडक़र शिव आश्रम निवासी श्रीमती ब्रजेश कुमार पत्नी सुनील व उसके आधा दर्जन अन्य साथियो ने दुकान में से न केवल सामान चुरा लिया बल्कि दुकान पर भी कब्जा कर लिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़त दुकान स्वामी ने सभी आरोपियो के विरूद्ध न्यायालय का आदेश प्राप्त कर थाना गोविन्द नगर में दर्ज करा दी है।





