दुर्गापूजा बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम ने दोहराया कोर्ट के आदेश

दुर्गापूजा के बाद सकुशल मूर्ति विसर्जन को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में दुर्गापूजा आयोजन के अवसर के बाद मूर्ति विसर्जन कार्य को माननीय न्यायालयों के आदेशों अनुरूप प्रदूषण रहित सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने मथुरा तथा वृन्दावन से आये हुए दुर्गापूजा कमैटी के पदाधिकारियों से उनका परिचय लेकर उनके विचारों को जाना ताकि मूर्ति विसर्जन में कोई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गणेश पूजा के बाद मूर्तियों का जिस शांति पूर्वक विसर्जन किया गया है उसी प्रकार दुर्गापूजा के बाद भी मूर्तियों का विसर्जन होना चाहिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी गोकुल तथा वृन्दावन को निर्देशित किया है कि स्थलों का चयन करते हुए अभी से सारी व्यवस्थायें पूर्ण की जायें। गोकुल में जिस तरह पूर्व में मूर्ति विसर्जन किया गया था उसी प्रकार नावों की व्यवस्था करते हुए मूर्ति विसर्जन सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये है। इसी प्रकार वृन्दावन के अधिशासी अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि मूर्ति विसर्जन हेतु जमीन चिन्हित कर जे0सी0वी0 मशीन से बड़े गढढे खुदवाकर उनमें पानी आदि भरवाकर मूर्ति विसर्जन का कार्य सुनिश्चित किया जायें। गढढा खुदवाकर उसमें मोटी पाॅलीथिन अवश्य विछाई जायें जिससे कैमीकल युक्त रंगों से प्रदूषण का फैलाव न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों सहित दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा है कि न्यायालय के आदेशों के तहत तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही मूर्तियों का विसर्जन किया जायें। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के अवसर पर गोकुल घाट के दोनों ओर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। अरराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) धीरेन्द्र सिह सचान, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारी सुनील शर्मा, विनोद बनर्जी, राधेश्याम, महेश चैधरी तथा वरूण कुमार आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti