मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के कन्या इन्टर कालेज के सामने राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने थाना फरह क्षेत्र के कन्या इन्टर कालेज के सामने राजमार्ग पर ललिता पत्नी रमेश चन्द्र निवासी मनीराम थाना रिफाइनरी में टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसें उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ महिला ने कुछ घंटें ईलाज के बाद अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतका के पति रमेश चन्द्र पुत्र राम दयाल निवासी ग्राम मनीराम थाना रिफाइनरी ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





