मथुरा। मांट क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस वे पर एक बाइक सवार में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कमल सिंह पुत्र छिददू निवासी कासिमपुर जवां अलीगढ़ अपनी बाइक पर एक्सप्रेस वे से मथुरा की तरफ आ रहा था तभी मांट से मथुरा की तरफ आते समय अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनाथल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी। मौके पर पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





