मथुरा। मंगलवार को गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित अड़ींग नहर के पास प्राईवेट बस द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार देने से बाइक सवार युवक और पीछे बैठी महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी थी। आज बुधवार मृतक महिला की शिनाख्त हकीमपुर हाईवे थाना निवासी रंजनी के रूप में हुयी है। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतका के परिजनों का कहना था कि विवाहिता की अपने पति से अनबन चल रही थी जिसके चलते वह अपने मायके हकीमपुर में रह रही थी। विगत दिन वह अपने ससुराल अड़ींग आ रही थी तभी रास्ते में यह हादसा हुआ जिसमें उसके 3 वर्षीय लड़के हर्ष की भी मौत हो गयी।





