विभिन्न सामाजिक सरोकारों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उम्मीद जताई है कि भारत दुष्कर्म की बुराई से मुक्त हो। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का संकल्प..भारत दुष्कर्म से आजाद हो।’ बिग बी ने ट्वीट के साथ ही अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ का पोस्टर भी जारी किया। फिल्म में तीन महिलाएं हैं और उसके ट्रेलर से पता चलता है कि वे यौन शोषण के एक मामले से जुड़ी हैं। अभिनेता ने लेखिका-हास्य कलाकार राधिका वाज का एक संदेश भी रीट्वीट किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उस संदेश को याद रखने का आग्रह करते हुए संदेश के साथ कैप्शन में ‘फिर से कहें’ लिखा। संदेश में कहा गया है, ‘एक महिला का शरीर लोकतंत्र नहीं होता, यह तानाशाही होती है और समय आ गया है कि तानाशाह प्रभार संभाले।’
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अंतरिक्ष में उज्ज्वल है नए भारत का भविष्य
सौर ऊर्जा विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है भारत
आत्मविश्वासी और सक्षम भारत की छवि में नीट विवाद ने डाली दरार