दूल्हा उड़न खटोले में विदा कराकर ले गया दुल्हन को

हैलीकाॅप्टर में दुल्हन को विदा कर ले जाता दूल्हा धर्मेन्द्र

गोवर्धन। कस्वे में नव युगल सात फेरो के बाद एक दूजे के तो हुए ही वही एक नव युगल ने अपने सपने अपनी धर्मपत्नी को उड़न खटोले में विदा कर ले जाकर पूरे किये। जिसे देखने के लिये दूर दराज से आये सैंकड़ों लोगों का हुजूम हैलीपैड पर हैलीकाॅप्टर देखने के लिये उमड़ पड़ा। 

सपने किसी किसी के पूरे होते है ये बात सभी जानते है लेकिन जिसके भी सपने पूरे होते है उन्ही में से है ये नव युगल जोड़े जिन्होंने कभी सपनो में सोचा था कि शादी होने के पश्चात अपनी जीवन साथी को उड़न खटोले में बिदा करा कर ले जाऊंगा तो दूल्हा बने धर्मेन्द्र का आज सपना साकार हुआ जहाँ आज धर्मेन्द्र अपनी धर्म पत्नी राजवती को उड़न खटोले में बिठा कर अपने गांव नगरिया बिदा करा कर ले गए। कस्बे के डीएची इण्टर काॅलेज के मैदान पर उतरे हैलीकाॅप्टर में डीग अडडा पर आयी बरात के दूल्हा दुल्हन की जोरदार विदाई की गयी।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login