दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी गुगाले-बावने के नाम

दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी गुगाले-बावने के नाममुंबई । महाराष्ट्र के बल्लेबाज स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 594 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए यह साझेदारी की। 25 वर्षीय गुगाले 521 गेंदों पर 351 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं 23 वर्षीय बावने ने 500 गेंदे खेलकर 258 रन बनाए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने दो विकेट के नुकसान पर 635 रन पर पारी घोषित कर दी।

 

इससे पहले 1946-47 में विजय हरारे और गुल मोहम्मद ने बड़ौदा की ओर से होल्कर के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 577 रनों की साझेदारी की थी। यह साझेदारी क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 624 रनों की साझेदारी की थी।

रणजी ट्रॉफी में इससे पहले तीसरे विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी सागर जोगियानी और रवींद्र जडेजा ने बनाई थी। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए दोनों ने गुजरात के खिलाफ 2012-13 में 539 रनों की साझेदारी की थी। रणजी ट्रॉफी में गुगाले और बावने की साझेदारी 500 रन पार करने वाली चौथी साझेदारी रही। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और जडेजा की जोड़ी ने ओडिशा के खिलाफ 2008-2009 में 520 रनों की साझेदारी की थी।

 

अभिमन्यु ईश्वरन व मनोज तिवारी ने जमाया शतक

 

जयपुर । बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरन (142) और मनोज तिवारी (110) के शतकों के मदद से उत्तर प्रदेश के खिलाफ सवाई मान सिंह स्टेडियम में जारी चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बंगाल की पहली पारी 139.2 ओवर में 466 रन पर सिमट गई। ईश्वरन ने 285 गेंदों पर 21 चौके जमाए। कप्तान मनोज तिवारी ने 150 गेंदों की पारी में 15 चौके जड़े। 

सुदीप चटर्जी ने 73 रन का योगदान दिया। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांच और अंकित राजपूत ने चार विकेट झटके। जवाब में उत्तर प्रदेश ने स्टंप्स के समय तक 35 ओवर में 126/3 रन बना लिए। उमंग शर्मा ने नाबाद 57 और सरफराज खान ने नाबाद 43 रन बनाए। दोनों चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़ चुके हैं।  

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. इस कायनात में अकेले नहीं हैं हम..., दूसरी दुनिया के देवताओं का है इंतज़ार!

  1. एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ अब बड़ी जंग की जरूरत

  1. सबसे बड़ा सवाल..., कौन कर रहा है आगरा का सत्यानाश…?




Mediabharti