विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने किये नामांकन
मथुरा। जिला पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में होने वाले चुनावों के नामांकन के दूसरे दिन आज विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने ेअपने-अपने नामांकन किये।
इसी क्रम में जिला पंचातय के वार्ड नं. 01 से बीजेपी समर्थित बन्टी उर्फ विष्णु शर्मा, शोषित समाज वंचित इंसाफ पार्टी समर्थित हरीश, वार्ड 2 से शोषित वंचित समाज इंसाफ पार्टी समर्थत सुरेशचन्द्र, बीजेपी समर्थित धर्मेन्द्र दुबे, सपा समर्थित हितेन्द्र शर्मा, वार्ड 5 से सपा समर्थिल सुनीता नौहवार, बीजेपी समर्थित अशोक नौहवार, निर्दलीय देवराज, वार्ड 6 से निर्दलीय श्यामवीर सिंह, सपा समर्थित रामचन्द्र निषाद, वार्ड 7 से बसपा समर्थित पूनम वाष्र्णेय, कांग्रेस समर्थित साधना देवी, निर्दलीय बीनू चैधरी, निर्दलीय मन्जू देवी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने पार्टी के सैंकड़ों समर्थकों के साथ अपने पुत्र हितेन्द्र शर्मा को वार्ड नं. 02 से समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कराया। वहीं वार्ड 05 से सुनीता नौहवार ने समाजवादी पार्टी से अपना पर्चा दाखिल किया। तुलसीराम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ायेगी और उन्हें विजयी बनायेगी। सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता तुलसीराम शर्मा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्हांेने कहा कि अब तक पार्टी के आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने सपा समर्थन से अपने नामांकन दाखिल किये हैं। जिला पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी अपना अध्यक्ष बनाकर रहेगी। वहीं इनके अलावा समाजवादी पार्टी समर्थित रामचन्द निषाद बघर्रा ने वार्ड नं. 6 से अपना पर्चा दाखिल किया।





