
वृंदावन। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत देवीआटस में बीती रात्रि एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में धाबा बोल दिया और मकान से करीब दस लाख रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 11 बजे जैंत चैकी के गांव देवीआटस में एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने ब्रजमोहन के घर पर असलाहों सहित धाबा बोल दिया और उनके घर को जमकर खंगाला। जगार होने पर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया, लेकिन हल्ला होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया, जिनमें कुछ बदमाश भाग जाने में सफल रहे, लेकिन ग्रामीणों ने वीरेन्द्र और चक्रपाल नामक दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने जैंत पुलिस को घायल अवस्था में सुपुर्द कर दिया, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताते हैं कि बदमाश ब्रजमोहन के मकान से करीब 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात व नगदी चुराकर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS