शिक्षामित्र से शिक्षिका बनीं पिंकी जादौन को दी विदाई
शिक्षिका बनी शिक्षामित्र पिंकी जादौन के विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षकगण
महावन। विकास खण्ड बल्देव के प्राथमिक विद्यालय बन्दी प्रथम में कार्यरत शिक्षामित्र पिंकी जादौन के शिक्षक बनने के बाद विकास खण्ड फरह के प्राथमिक विद्यालय रैपुरा जाट में नियुक्ति होने पर प्राथमिक विद्यालय बंदी प्रथम में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास खण्ड नौहझील के एबीआरसी अजित कुमार ने कहा कि पिंकी जादौन का कार्यकाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पढ़ाने में रूचि लेनी चाहिए। देश के भावी कर्णधारों को सक्षम बनाने में शिक्षक ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शिक्षिका पिंकी जादौन ने गर्मी के इस भीषण मौसम में बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो इस उद्देश्य से वाटर मिल्टन विद्यालय को भेंट किया। वहीं शिक्षिका पिंकी जादौन ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि स्टाफ से मिले प्यार को शायद ही वह भुला पायेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें शाॅल, स्मृति चिन्ह व छवि चित्र भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, शिक्षिका सुधा वर्मा, भगवान दास, रामबाबू, अचल कुमार, सुनहरी लाल एवं समस्त आंगनबाडी स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।





