देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने गए संसदीय दल के नेता

नई दिल्ली : बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव में कामयाबी का परचम लहराने के बाद बीजेपी संसदीय दल की बैठक में देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है।

 

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सबसे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, करिया मुंडा सरीखे नेताओं ने समर्थन किया।

 

देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

 

सरकार के गठन के लिए बीते चार दिन से बीजेपी और आरएसएस के दिग्गज नेताओं की मुलाकातों और बैठकों के दौर के बाद अब सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में संसद के केंद्रीय कक्ष में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित 282 सांसदों ने अपने नेता का चुनाव किया और मोदी के नाम पर मुहर लगाई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti