मथुरा। गौ रक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत 01 सितम्बर से शुरू होने वाले देशव्यापी अभियान का आगाज विश्राम घाट से शुरू होगा। श्रीमती अर्मता देवी, गुरूदयाल सिंह चैरिटेबिल एजुकेशनल सोसाइटी नौहझील के अध्यक्ष डा. आरपी सिंह सोलंकी की सूचनानुसार 28 फरवरी2016 तक देशभर में चलने वाले गौरक्षा जनजागरूकता अभियान की शुरूआत एक सितम्बर को मथुरा में यमुना स्थित विश्राम घाट से यमुना पूजन के बाद शुरू होगा। सोलंकी ने जनपद के साधु-संतों, समाजसेवियों व गणमान्य लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की है।
वार्ता के दौरान स्वामी प्रवेशानंद पुरी महाराज एवं संगठन के मीडिया प्रभारी उत्तम शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





