मगोर्रा। देहातों में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। मगोर्रा क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में 66वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर बड़ी धूम रही। इस दौरान जनता इंटर कालेज मगोर्रा में ध्वजारोहण किया गया। वहीं श्रीहरी आदर्श इंटर कालेज कोसीखुर्द, चै. नत्थी सिंह इंटर कालेज ऊमरी, चै. जगन सिंह इंटर कालेज ऊमरी, श्रीकृष्ण इंटर कालेज मुडेसी, जहान सिंह इंटर कालेज तारसी, वैदिक आईडियल पब्लिक स्कूल ऊमरी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर बच्चों का मिष्ठान वितरण किया गया। एडीएस डिग्री कालेज कोसी खुर्द में ध्वजारोहण किया गया। वहीं चूरामन नगरी स्थित श्री हरिमुख इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक गोकुल सिंह द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं 66वे गणतंत्र दिवस पर छाता, राया, जमुनापार क्षेत्र में भी विद्यालयों में अच्छी धूम देखने को मिली।





