मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र के सौंख कस्बा से स्कारपियों भाड़े के नाम पर जयपुर राजस्थान के लिये बुक करके दो अज्ञात युवकों ने गाड़ी के ड्राईवर को दौसा में बांधकर फेंक गये और स्कारपियों को लूट ले गयें। अभी तक पीड़ित युवक ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही करायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख से मंगलवार शाम को करीब 5 बजे कस्बा के शेड़ के मठ गाड़ी स्टैण्ड पर दो अज्ञात युवकों ने देवीलाल की स्कारपियों गाड़ी जयपुर राजस्थान की कहकर बुक की। और कुछ देर बाद दोनों युवक स्कारपियों गाड़ी लेकर जयपुर के लिये रवाना हो गये। देर रात्रि करीब 1 बजे रास्ते में राजस्थान के दौसा जिले के निकट गाड़ी ड्राईवर को गाड़ी रोकने के लिये कहा और ड्राईबर ने गाडी रोक ली। और ड्राईवर के साथ मारपीट करने लगे और बाद में ड्राईवर को रस्सी से बांधकर रास्ते में डाल गये। और गाड़ी को छुड़ा ले गये। पीड़ित ड्राईवर नगला खारी निवासी देवीलाल ने शोर मचाया तब तक अज्ञात दोनों युवक गाड़ी को लेकर भाग निकले। घटना को लेकर अभी तक पीड़िघ्त ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही करायी है।





