दो अलग अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत

मथुरा। जनपद में दो अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के रामपुर चैराहा के पास आयशर टैक्टर नम्बर एचआर 67 9860 के अज्ञात चालक ने तेजी व लारपरवाही से चलाते हुए कैन्टर में टक्कर मार दी जिससें कैन्टर में सवार चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ चरण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई अमीचन्द्र पुत्र साहब सिंह निवासी चन्तापत नौगाॅव थाना सादाबाद ने अज्ञात टैक्टर चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं। 

दूसरी घटना थाना मर्गोरा क्षेत्र के ग्राम तासिया के पास बाइक संख्या एचआर 2730 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक संख्या यूपी 85 एएम 9649 में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार कोमल सिंह गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ कोमल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई राकेश पुत्र केशव देव निवासी ओल थाना फरह ने अज्ञात बाइक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti