मथुरा। कोतवाली पुलिस ने विश्रामघाट से दो चोरी करने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार जयदेवी पत्नी पहाड़ी और अनूपी पत्नी छोटेलाल निवासीगण गोपालगंज बरौली बिहार को आज विश्रामघाट से चोरी करते हुये पकड़ा गया है। इनके पास से कोतवाली पुलिस ने एक मोबाइल और पांच हजार रूपये बरामद किये हैं। इन दोनों महिलाओं ने और भी कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।





