दो ट्रकों में कटान को जा रही आठ दर्जन गाय पकड़ीं

मथुरा। आज सुबह गोकुल बैराज के निकट गौसेवकों ने ट्रकों में भरकर ले जायी जा रहीं आठ दर्जन गायों को पकड़ लिया। ये गाय दो ट्रकों में ले जायी जा रही थीं। गाय काटने के लिए ले जायी जा रही थीं। बताया गया कि गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल पटेल सहित अन्य गौसेवकों ने दो ट्रकों में गौ कटान को जा रही गाय की जानकारी मिली। तभी गौ भक्त वहां पहुंच गये और दोनों ट्रकों को रोक लिया। इनके अंदर 90 गाय मिलीं। ट्रक चालक और परिचालन वाहन छोड़कर भाग गये। बताया गया कि एटा पुलिस भी इनके पीछे लगी आ रही थी। ये सभी गाय गुरू शरणानंद आश्रम और रमेश बाबा के आश्रम भेजी गयी हैं। इस दौरान, नत्थीलाल पटेल, संजय दीक्षित, ठा रामजीलाल, राजू मिश्रा आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti