दो दिन के अंदर अलविदा की नमाज की सभी तैयारियां हों पूर्ण: डीएम

ईद की तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को अल्टीमेटम देते जिलाधिकारी राजेश कुमार 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अलविदा की नमाज व ईद की तैयारियों के मदद्ेनजर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देशा देते हुए कहा कि आगामी सोमवार से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी हो जायें। सोमवार को अलग-अलग टीम बनाकर वे स्वयं भी तैयारियांे का जायजा लेगें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका मथुरा को नमाज स्थलों पर सफाई की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद से गोबर व गन्दगी आदि को तत्काल हटाया जाय। सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये। नालों की सफाई हेतु अधिशासी अधिकारी मथुरा को कड़े निर्देश दिये। सड़कों की मरम्मत व पैच वर्क को समय से पूरा करने के लिये बिजली विभाग को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ईदगाह के अलावा अन्य मस्जिदें जहॅा पर नमाज अदा की जाती है वहां पर विशेष अभियान चलाकर सफाई सहित सभी कार्यों को पूरा किया जाय। उन्होंने नगर पालिका को लाइट आदि की व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत विभाग इस अवसर पर निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर पालिका को यह भी निर्देश दिये कि जहॅा पर सोडियम लाइट लगायी जानी हो वहॅा तुरन्त लगायी जायें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti