मथुरा। थाना कोसी में तैनात उपनिरीक्षक प्रेमसिंह यादव ने क्षेत्र के डोगा प्लाई फुड फैक्ट्री के सामने से शराब के दो तस्कर मनोज पुत्र अशोक निवासी उन्दी छाता व मनीष पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से दो पेटी अवैध शराब बरामद की हैं। उक्त शराब हरियाणा से तस्करी करके लाई गई थी।





