
वृन्दावन। कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ चैराह से दो युवक महिला के हाथ में लगें पर्स को छीन कर भाग गये। घटना की रिपोर्ट महिला ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कान्हा माखन कालौनी निवासी श्रीमती प्रमोदनी मिश्रा पत्नी रवि मिश्रा विहारी जी के दर्शन कर घर वापस लौट रही थी कि पीठा पीठ चैराहा पर दो युवक आये और उसके हाथ में लगें पर्स को छीन कर भाग गये। महिला द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये जिन्होंने भागते युवकों को पकड़ें का प्रयास भी किया लेकिन दोनो युवक भीड़ के हाथ नहीं आ सकें। घटना से पीडि़त महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो युवक उसके पर्स को छीन कर भाग गये जिसमें करीब 80 हजार रूपयें की नगदी व अन्य सामान मौजूद था।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS