गिरिराज धाम में धर्मशाला गैस्ट हाउस बने जिस्म फरोशी के अडडे
गोवर्धन। गिरिराज धाम जैसे पवित्र तीर्थ स्थल में अब कोई भी कुकर्म होना बाकी नहीं रहा है। पूर्णिमा मेले के दैारान जहां यहां पर शराब की बिक्री एकदम से 7-8 गुना तक बढ जाती है वहीं ऐसे मेलों के दौरान यहां कण्डोम की बिक्री भी बेइन्तहां बढ जाती है। श्रद्धा और भक्ति के नाम पर यहां आने वाले भक्तों की भीड़ में ऐसे भी बहुत से लोग आते है जो भक्ति की शक्ति को कलंकित कर भीड़ और श्रद्धा के रेलाओं का भरपूर फायदा उठाते है। वहीं चन्द अतिरिक्त पैसों के लालच में यहां के लोग भी उन्हें सहयोग करने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला यहां सोमवार को देखने को मिला। जब सौंख अडडा स्थित एक धर्मशाला में गिरिराज परिक्रमा की कह कर अपने घर से आयी युवती दो युवकों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों दबोच ली गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवती घर से गोवर्धन गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के बहाने से दो युवकों के साथ गिरिराज धाम गोवर्धन आयी थी। युवती और युवकों ने गिरिराज परिक्रमा लगायी या नहीं लगायी ये तो पता नहीं लेकिन वे तीनों सौंख अडडा पर बिजली घर के समीप बीयर के ठेके के सामने स्थित एक गैस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंच गये। धर्मशाला संचालक ने पहले उन्हें देखकर कमरा देने से मना किया लेकिन बाद मंे अतिरिक्त पैसों के लोभ मंे उसने कमरा नम्बर पाँच उन तीनों के लिये खोल दिया। युवती के साथ एक युवक कमरे में रंगरेलियाँ मनाने के लिये घुस गया। वहीं दूसरा युवक धर्माशाला के बाहर बियर या शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद शराब या बीयर पीने के बाद दूसरा युवक भी कमरे पर लौट आया। कुछ ही देर के बाद उक्त कमरे से चीख पुकार की आवाजे आने लगी। तो गैस्ट हाउस संचालक अपने आॅफिस से बाहर निकला और उसने कमरे में चीख पुकार सुनकर 100 नम्वर पर सूचना पुलिस को देने लगा तो दोनों युवकों ने गैस्ट हाउस संचालक की जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहॅुची पुलिस ने दोनो युवक और युवती को उनकी सिल्वर रंग की बुलट मोटर साईकिल सहित पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आयी। पुलिस ने युवती को थाने में बने कम्प्यूटर रूम में बिठा लिया और युवकों को आॅफिस में बिठा रखा था। समाचार लिखे जाने तक इनके खिलाफ कोई कार्यबाही नही की गई है।





