दो स्थानों से दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप

आर्मी हैलीपेड रोड से सात लाख की लूट

-स्टेट बैंक पर हवाई फायरिंग के बाद छीना महिला से पर्स 

-बदमाशों ने कपड़ों पर गंदगी की बात कहकर रोक लिया बाइक सवार

मथुरा। दो थाना क्षेत्रों में लूट की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। काफी कोशिश के साथ भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लग सके। पहली घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले आर्मी हैलीपेड रोड पर आज बाइक सवार बदमाशों ने बालाजीपुरम निवासी सुंदरलाल गौतम से सात लाख रूपये लूट लिये। घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा को चुनौती दे डाली। दूसरी घटना स्टेट बैंक चैराहे पर एक दम्पत्ति से हवाई फायरिंग कर बाइक सवारों ने उसका नगदी से भरा पर्स व बैग छीन ले गए। दिन दहाड़े हुयी दोनों घटनाओं से पुलिस महकमे मंे हड़कंप मच गया। मौके पर थानाध्यक्ष सदर व चैकी इंचार्ज सिविल लाइन ने घटना की जानकारी ली है। 

घटनाक्रम के अनुसार आज करीब एक बजे बालाजीपुरम निवासी सुंदरलाल जमीन का बैनामा के कार्य से अपने निज निवास से बाइक द्वारा कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय को निकले थे तभी हैलीपेड रोड पर जवाहर बाग से करीब चार सौ मीटर आगे टंकी वाले रास्ते के करीब पीछे से आये दो बाइक सवार युवकों ने उन्हंे कपड़ों पर गंदगी लगी होने की बात कही और चेताया।

जैसे ही सुंदर लाल बाइक लेकर रूके तो दोनों युवकों ने मौका पाते ही उनकी डिग्गी में रखे रूपये लूट लिये व भाग निकले। मौके पर जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी व पुलिस को घटना के विषय में जानकारी दी गयी। जब घटना के संबंध में एसओ सदर से वार्ता की गयी तो उनका कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़त का कहना है कि वह सात लाख लेकर घर से चला था जिसमें से चार लाख तीस हजार रूपये किसी प्रकार भाग्यवश रह गये। पुलिस जांच में जुटी है। 

दूसरी घटना मनोहरपुरा निवासी यास्मीन के साथ स्टेट बैक चैराहे पर उस समय हुयी जव वह अपने पति को आगरा से दवा दिलाकर वापिस लौट रही थी पीडित ने बताया कि बाईक पर दो हमलावरो ने तमचे की नोक पर पैसो से भरा बैग छीन लिया और हवाई फायरिंग करते हुये मौके से भाग निकले। लोगो का कहना है कि चंद कदम पर चैकी बाग बहादूर है लेकिन फायरिंग की अवाज सुनने के बाद भी कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नही पहुचा जिसके कारण वश लोगो मे पुलिस की कार्यप्रणाली से उबाल है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti