मथुरा। चैकी कृष्णानगर अन्तर्गत हरीनगर महोली रोड़ निवासी 19 वर्षीय लड़की को दो नामजद बहला-फुसलाकर भगा ले गये। लड़की की मां रमादेवी पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी गली नम्बर 3 हरीनगर ने इस सम्बन्घ में अपनी लड़की स्नेहलता को ले जाने वाले तरूण पुत्र देवलाल और उसके भाई लालसिंह निवासी नगला मोहन बल्देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं गोविन्द नगर थाना अन्तर्गत अर्जुनपुरा निवासी 20 वर्षीय लड़की दिव्या को रवि पुत्र भूरी ंिसह, बन्टू पुत्र सुनील निवासी अर्जुनपुरा बहला-फुसलाकर भगा ले गये। उसके पिता मुनेश निवासी अर्जुनपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।





