मथुरा। शुक्रवार देरसायं दो प्राईवेट केबिल नेटवर्कांे के बीच हुयी आपसी फायरिंग के दौरान जहां दोनों पक्ष के एक-एक लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने महाराजा केबिल नेटवर्क के सुनील पण्डित तथा नियो नेटवर्क के मुकेश पण्डित को हिरासत में लिया है।शहर कोतवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं आज डेन नेटवर्क की ओर से नरेश कौशिक पुत्र स्व. रामस्रूप शर्मा निवासी 14 हरी नगर गली नंबर 4 महोली रोड ने नियो नेटवर्क के संचालक कैलाश गुप्ता, अनिल शर्मा, संजीव सबरवाल, शाहिद अली, जिला उल हक, सुनील पंजवानी, धनपाल सिंह, मुकेश शर्मा सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं नियो नेटवर्क की ओर से कैलाश गुप्ता द्वारा नरेश, तेजसिंह, अजित, सुनील पण्डित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।





