दोस्त के साथ गये युवक का शव एक्सप्रेस-वे के पास पड़ा मिलने से सनसनी

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वें पर एक युवक का शव मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें कर उसके पास मिलें पफोन से मृतक की शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को तथा मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नगला संजय निवासी दीपक पुत्र करन सिंह विगत रात्रि अपने मित्र सत्यवीर निवासी नगला वेर थाना बलदेव के साथ घर से निकला था। लेकिन आज प्रातः उसका शव थाना बलदेव क्षेत्र के नगला सुखदेव बुर्ज में खेतों में पडा मिला। शव मिलनें की सूचना पर पहुंची थाना बलदेव पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके पास से मिलें मोवाइल से मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई पुलिस ने फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक के पिता करन सिंह ने पुलिस को बताया कि दीपक आगरा में मल्लपुरा में रह रहा है वह अपने गाॅव घर पर आया हुआ था और विगत रात्रि उसका दोस्त सत्यवीर निवासी नगर वेर थाना बलदेव बुलाकर ले गया था। उसके बाद उसका शव उक्त स्थान पर मिला हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के एक गाली सिर में लगी है वहीं तीन गोली उसके सीनें में लगी हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि दीपक एक अपराधिक प्रवृति का युवक है और उसके खिलाफ कई मामले विभन्न थानों में दर्ज है और कई कैसों में दीपक वांछित चल रहा था।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti