-रंजिश में तीन हजार करब चारा हुआ राख
मथुरा। छाता के गांव दौताना में गतदिवस एक युवक की दबंगों ने लाठी डंडे व लातघूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस दबंगों के दबाव मंे आकर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
पीडि़त युवक राहत पुत्र फरासत अली निवासी दौताना ने एसएसपी को भेजे पत्र में शिकायत की है कि स्थानीय पुलिस इंसाफ नहीं कर रही है। राहत अली ने बताया कि गत दिवस गांव के ही अयान, सादाव, व मंसफ अली ने बुरी तरह से लाठी डंडा एवं सरिया व लात घुसों से मार पीट की थी। जब बचाने माॅ आई तो उसे भी मारा पीटा झगडे के दौरान 4,500 रुपये भी गिर गये थे। जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि 3000 करब चारा की पूंज की गड्डी जला भी दी है। पीडि़त ने एसएसपी से दबंग लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।





