दौसेरस गैंगवार का वांछित हनीफ मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गाॅव दौसेरस में पुरानी रंजिश के चलते मेव समुदाय के दो गुटों में 11 मार्च को जमकर गैंगबार हुआ था जिसमें समीन गुट से एक तो मिश्रा गुट के दो लोगों की मौत हुई थी। गेंगबार की घटना को अन्जाम देने के बाद एवं आरोपियों को पुलिस आने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गये थे। लेकिन आज मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन पुलिस को बडी सफलता के रूप में गेंगवार का अहम भूमिका निभाने वाला आरोपी हनीफ पुत्र भागमल पुलिस के हत्थे चडा है। जिसे थाना पुलिस ने कडी सुरक्षा ब्यवस्था के साथ जेल भेज दिया। गाॅव दौसेरस में समीन और मिश्रा गुट में 2004 से बडी रंजिश चली आ रही थी। 2004 मे समीन गुट और मिश्रा गुट में खूनी गेंगवार हुआ था जिसमें समीन गुट से समीन के पिता भागमल की हत्या मिश्रा गुट ने कर दी थी और समीन गुट ने भी मिश्रा गुट के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसक घटना के बाद ये दोनो गुट जनबरी 2014 में आमने सामने आये जिसमें समीन गुट के तयैव को मिश्रा गुट ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद 11 मार्च 2015 को फिर एक बार आमने सामने आकर गेंगवार हुई थी जिसमें समीन गुट ने मिश्रा गुट के फजरू पुत्र कलुआ घेर लिया था और जमकर गेंगवार हुई जिसमें समीन गुट के जैकम पुत्र पहलवान व मिश्रा गुट के फजरू पुत्र कलुआ,मौटा पुत्र हसन की मौत हुई थी।जिस गेंगवार के आरोपी फरार चल रहे है। लेकिन सोमवार को समीन का छोटा भाई मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने दौसेरस बम्वे से पकड कर कडी सुरक्षा ब्यवस्था के साथ जेल भेज दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti