द्वारकाधीश मंदिर में तुलसी सालिग्राम विवाह आज

मथुरा। सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में आज सांयकाल से रात्रिकाल तक तुलसी-सालिगराम विवाह का भव्य आयोजन आयोजित किया गया है। तुलसी सालिग्राम विवाह को लेकर कार्तिक मास का व्रत नियम लेने वाली महिलाएं इस मौके पर मंदिर में उपस्थित होकर तुलसी सालिग्राम के विवाह में शरीक होकर कोई महिला विष्णु श्रीकृष्ण के पक्ष में तो कोई माता तुलसी की ओर से धराती बनकर विवाह समारोह में कन्यादान एवं अन्य रस्मों में भेंट अर्पित कर पुण्य लाभ कमायेंगी। विवाह समारोह पूरे रीति-रिवाज के साथ मंदिर परिसर में मनाया जायेगा जिसमें बाराती और घराती दोनों पक्ष उपस्थित होकर रस्मो को रीति रिवाज से पूर्ण कराकर पुण्य के भागी होंगे। व्यावले को लेकर आज रविवार प्रातः 4 बजे मंगला दर्शन के बाद विवाह रस्मों की तैयारी होना तय हो जायेगी। ज्ञात हो कि कार्तिक मास के नियम पूजन के देवोत्थान एकादशी पर्व पर सालिग्राम तुलसी का विवाह हर वर्ष मनाया जाता है। वहीं कार्तिक नियम लेने वाली महिलाएं पुरुष आदि आज से ही पंच व्रत तथा पंचभीकम की कहानी कहकर 32-32 बस्तियों को अलग-अलग प्रभु के मंदिरों में क्रमशः यमुना, धर्मराज हनुमान, राधा दामोदर, राधाकृष्ण, लक्ष्मीनारायण, पथवारी माता, शिवशंकर, माता पार्वती, गणेश, सरस्वती, गंगा आदि देवी देवताओं को पांच दिन यानि दशमी से पूर्णिमा तक जलाकर मास व्रत के अन्तिम नियमों को पूर्ण करके पूर्णिमा तिथि को मास परायण व्रत का पूर्ण करके भारी दीपदान करेंगी। वहीं ब्राहमण-ब्राहमणी को भोजन व वस्त्रादि भेंट कर कार्तिक व्रत का पूर्ण करेंगी।

 

 

                                                                       

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti