मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा धनगर समाज को जाति प्रमाण प्रमाण पत्र दिये जाने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साहब सिंह धनगर ने कहा कि उक्त क्रम में 7 जुलाई को एडीएम प्रशासन, तहसीलदार महावन क्षेत्राधिकारी महावन की उपस्थित में जनता के समक्ष जाति प्रमाण पत्र जारी करने की सहमति बनी थी। इसके वावजूद एक माह गुजर जाने के बाद भी धनगर समाज को जाति प्रमाण नहीं दिये जा रहें हैं। इससे पता चलता है कि तहसीलदार महावन व जिला प्रशासन समाज की माॅगों लेकर नकारात्मक रवैया अपनाये हुए हैं।





