मथुरा। एक नामजद सहित तीन लोगों ने एक ग्रामीण केा धमकी देकर सवा लाख रूपये ले लिये जिसकी रिपोर्ट कोसी थाने में दर्ज कराई गयी है।
थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत् ग्राम बुखरारी में राजेन्द्र पुत्र बृजलाल निवासी अजीजपुर थाना कोसीकलां आदि तीन लोगों ने रजपाल पुत्र भोजपाल निवासी बुखरारी थाना कोसी को धमकाकर जबरदस्ती गांव से निकालने तथा गोली मारने की धमकी दी और एक लाख पच्ची हजार रूपये ले लिये। इस संबंध में नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।





