धारदार हथियार से 65 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर निश्रंृंश हत्या

सुबह पुत्र को हुई घटना की जानकारी, दो दिन पूर्व हुआ बताया पडोसी से झगडा

गोवर्धन। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव बोरपा में पुरानी रंजीश के चलते खेत पर सो राहे 65 बर्षीय बृद्ध की नामजद लोगों द्वारा कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहंुलुहान शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बोरपा में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गयी जव अपने पिता को जगाने के लिऐ गये बेटे ने अपने पिता को खून से लथपथ मृत पडा देखा। घटना की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर गांव बालों की भीड एकत्रित हो गयी और हर कोई मृतक 65 वर्षीय दीवान सिंह के शव को देखकर चैंक गया। 

दरअसल मृतक को कुल्हाडी से उस मसय काटा गया जव बह सो रहा था। मृतक के गर्दन चैहरे एंव हाथ पर धारदार हथियार के निशान बने हुऐ थे। घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय और सीओ सदर अनिल कुमार यादव द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरक्षण किया। घटना के बारे में जानकारी देते हुऐ मृतक के पुत्रों द्वारा बताया गया की एक दिन पूर्व गांव के ही नामजदों द्वारा उनके भाई के साथ मारपीट की गयी थी और उनके द्वारा ही उनके पिता के सोते समय हत्या की गयी है। निर्मम तौर से की गयी इस हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुऐ एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया की मृतक के पुत्रों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। और आरोपियों को जल्द पकडा जायेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti