मथुरा । जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये कल से धारा 144 लागू कर दी गयी है लेकिन इसका कोई भी असर देखने को नहीं मिला है। यह धारा लागू होने के बाद चैराहों तिराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पांच लोगों से अधिक इकटठा होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी लेकिन कलैक्ट्रेट पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों के धरने आज भी जारी है। जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं है। लोग सवाल उठा रहे है कि प्रशासन द्वारा लागू की गई धारा 144 का क्या महत्व है।





