धारावाहिक 'चिड़िया घर' में शिल्पा शिंदे की वापसी

धारावाहिक 'भाभी','मायका','बेचारा बिग बी','लापतागंज -एक बार फिर '' में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली शिल्पा शिंदे फिर से धारावाहिक 'चिड़िया घर ' में नज़र आएंगी।धारावाहिक 'चिड़िया घर' में एक साल काम करने के बाद शिल्पा ने धारावाहिक छोड़ दिया था और 'लापतागंज -एक बार फिर '' में कॅथलिक लड़की मेरी डिमैलो की भूमिका निभा रही थी। और चिड़िया घर' में उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ले लिया था।अब फिर एक साल के बाद शिल्पा शिंदे   'चिड़िया घर 'में कोयल की भूमिका में नज़र आएंगी। 

इस बारे में शिल्पा शिंदे कहती हैं ," मैं हमेशा एक तरह के रोल में टाइप कास्ट नहीं होना चाहती हूँ। 'चिड़िया घर ' में कोयल की भूमिका एक साल तक किया था।जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।और उस वक्त मेरे पिताजी की तबीयत भी ख़राब थी तथा एक धारावाहिक के लिए एक साल काफी होता है। इसकारण उसे छोड़कर उसी प्रोडक्शन का दूसरा धारावाहिक 'लापतागंज -एक बार फिर '' में सालभर काम किया और अब एक साल के बाद  'चिड़िया घर 'में कोयल की भूमिका में लोगों को नज़र आउंगी। दर्शकों ने हमेशा जो प्यार दिया मैं उन्हे धन्यवाद देती हूँ और उम्मीद करती हूँ क़ि वे हमेशा मेरे धारावाहिक को और मुझे पसंद करेंगे। " 

Sanjay Sharma Raj

(P.R.O.)


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti