धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव

सर्व ब्राह्मण महासभा की शहर इकाई ने किया परशुराम को नमन

नवगठित शहर इकाई के पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन

मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा की नवगठित शहर इकाई के बैनर तले रामनगर स्थित शहर कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती  धूमधाम से मनाई गई जिसमें महासभा की नवगठित शहर इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई व सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया ।सर्व ब्राह्मण महासभा की शहर कैम्प कार्यालय में आयोजित भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की शुरुआत में परशुराम जी की आरती उतारी गई ।सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्धाज ने भगवान परशुराम के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया ।कार्यक्रम में हारमोनियम तबले की जुगलबंदी मे प्रसिद्ध भजन गायक देवधर शर्मा ने भगवान परशुराम की जीवनी पर संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्धाज ने शहर ईकाई के नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी  पूरे मनोयोग से समाज की सेवा हेतु आगे आयें और विप्र समाज की प्रगति में अपना योगदान दें। हमारा प्रयास है कि विप्र समाज के उत्थान हेत जनपद स्तरीय संस्थाओं को  साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने की मुहिम प्रारंभ की जायेगी। महासभा  के नवनियुक्त प्रदेश सहसचिव संजय शर्मा पिपरोनिया ने कहा कि  हमारी महासभा में सभी   विप्र बंधुओं को सामाजिक उत्थान हेतु अपना योगदान हेत आमंत्रित किया जाता है, और जो भी विप्रसेवी संगठन हमारे साथ महासभा की नीतियों अनुसरण करेगा हम उस संगठन के साथ सामाजिक गतिविधियों का संचालित करेंगे, महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक व शहर अधयक्ष अखिलेश गौड ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन  ने ब्रजमंडलीय विप्र समाज के सक्रिय बंधुओं से महासभा के सक्रिय सदस्य बनकर समाज के उत्थान हेतु आगे आयें, महासभा के मीडिया प्रभारी विनोद दीक्षित ने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं को नमन करते हुए विप्र समाज के युवा वर्ग से समाज की रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।विप्र नेता अमित भारद्धाज व व्रषभान गोस्वामी ने महासभा की सामाजिक गतिविधियों की भूरि प्रशंसा की ।कार्यक्रम में पराजेश तिवारी ,अचिन शर्मा ,चंद्र मोहन दीक्षित ,शिवम शर्मा ,भास्कर तिवारी ,सुभाष तिवारी ,केशव गौड,संजय शर्मा,गौरव महाराज , आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन कौशिक ने की। संचालन शहर अध्यक्ष अखिलेश गौड ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti