अंबरीष जयंती मनाते सोनी समाज के लोग
मथुरा। पंचायती सुनारान सेवा समाज ट्रस्ट एवं सोनी समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णकार समाज के कुल प्रवर्तक परम् भागवत राजर्शि अंबरीषजी महाराज की जयन्ती उनके जन्म-दिवस पर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित सौनी धर्मशाला के सभागार में परंपरागत धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर ट्रस्टियों द्वारा समाज के बन्धुओं से अपने जीवन में अंबरीशजी के आचरण का अनुकरण करने की अपेक्षा की गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रताप वर्मा एवं मंत्री अमर सिंह द्वारा संयुक्त से अंबरीशजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपालदास वर्मा, ब्रजेन्द्र प्रताप वर्मा, मंत्री अमर सिंह वर्मा, सहमंत्री हरिदास वर्मा, कोशाध्यक्ष रामकिशन सौनी, रघुवीर प्रसाद वर्मा, बाॅकेलाल वर्मा, कालीचरण वर्मा, गोविन्द वर्मा, राजकुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, कुॅवर सिंह वर्मा, वीरेश वर्मा ‘बेरी वाले’, सोनी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरविन्द वर्मा, महामंत्री विजय बहादुर सिंह, मुकेष वर्मा, वीरेन्द्र सिंह वर्मा, रमेष वर्मा ‘अमीन साहब’, अशोक वर्मा, सतेन्द्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ट्रस्टी गोपाल प्रसाद वर्मा व उपस्थितजन का आभार सहमंत्री हरिदासवर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।





